रेमन मैग्सेसे पुरस्कार-2017
--------------------------------
27 जुलाई, 2017 को एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से विख्यात रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों की घोषणा की गई
1> इस वर्ष यह पुरस्कार 6 व्यक्तियों/संस्थाओं को दिए जाने का निर्णय लिया गया। जो इस प्रकार हैं-
(i) योशियाकी इशिजावा (Yoshiaki Ishizawa) – जापान
(ii) लीलिया डी लीमा (Lilia di Lima) – फिलीपींस
(iii) एबडोन नबाबन (Abdon Nababan) – इंडोनेशिया
(iv) फिलीपीन एजुकेशनल थियेटर एसोसिएशन (Philipine Educational Theater Association) – फिलीपींस
(v) गेट्सी शानमुगम (Gethsie Shanmugam) – श्रीलंका
(vi) टोनी टे (Tony Tay) – सिंगापुर
2> उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 तक यह पुरस्कार 6 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाते थे परंतु उसके पश्चात श्रेणियों को समाप्त कर दिया गया
3> गौरतलब है कि यह पुरस्कार फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है जिसकी स्थापना रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1957 में की गई थी
- 4> इस वर्ष किसी भी भारतीय व्यक्ति या संस्थान को यह पुरस्कार नहीं मिला।जबकि गत वर्ष (2016) में भारत के बेजवाड़ा विल्सन एवं टी.एम. कृष्णा को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था